फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरु धामों के दर्शनों के लिए रवाना हुई संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गुरु धामों के दर्शनों के लिए शुक्रवार को सुचेतगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग गांव से सैकड़ों की संख्या में संगत रवाना हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर घराना पंचायत के पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह ने गुरु धामों के दर्शनों के लिए बसों को रवाना किया और उनकी सफल यात्रा के लिए वाहेगुरु के समक्ष अरदास की। यात्रा में शामिल संगत को गुरु धामों के दर्शनों के साथ-साथ उनके इतिहास के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान संगत ने वाहेगुरु जी के समक्ष अरदास की। पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह ने कहा कि तीन दिन की धार्मिक यात्रा में संगत पंजाब के अलग-अलग गुरु धामों में जाएगी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस प्रकार की यात्रा को दर्शनों के लिए भेजा जाता है और खासकर इस यात्रा में आरएस पुरा बॉर्डर क्षेत्र की संगत शामिल होती है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को भी गुरु के धाम के इतिहासों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें