फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खाैड़ के नक्ष ने रियलिटी शो में जीती ग्रैंड फिनाले की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के गांव तरोटी के नक्ष लांबा ने छोटी उम्र में बड़ा खिताब जीता है। किसमें कितना है दम शो में नक्ष ने ट्रॉफी अपने नाम की है। 11 वर्षीय नक्ष ने अद्वितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। बच्चे ने 24 मार्च को पंजाब के रायत बाहरा विश्वविद्यालय खरड़ (मोहाली) में आयोजित टीवी रियलिटी शो किसमें कितना है दम के ग्रैंड फिनाले में मिमिक्रि में प्रतिभागियों को पछाड़कर ट्रॉफी अपने नाम की। ग्रैंड का फिनाले फाइनल राउंड 24 मार्च को हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले ऑडिशन राउंड में नक्ष का चयन हुआ था। इसमें खौड़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए 18 साल तक के बच्चों ने भाग लिया था। दूसरे राउंड में जम्मू के विभिन्न जिलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें नक्ष ने स्वर्ण पदक जीता। तीसरे राउंड में भी उन्होंने विभिन्न प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई। ग्रैंड फिनाले में उनका मुकाबला 15 साल तक की उम्र के प्रतिभागियों से था। नक्ष ने सभी को चकित करते हुए सबसे कम उम्र में प्रथम स्थान हासिल किया। मां नीता देवी और पिता राकेश कुमार ने गर्व के साथ कहा, बेटे की मेहनत और समर्पण ने हमें गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें