सांबा। कस्बे के गीता भवन के शनि मंदिर में मंगलवार को हवन का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने हवन में भाग ले कर आहुतियां दीं। मंदिर के पुजारी सूर्य चैतन्य गिरी ने बताया कि हर वर्ष शनि मंदिर में शनि जयंती का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दोपहर तक हवन किया गया। बाद में भंडारे लगाया गया, जिसमें कस्बे के काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उधर, बुधवानी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के मोहल्ले के लोगों को लंगर बांटा गया। संवाद