फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के पंजीकरण में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा को जाने वाले यात्रियों का उत्साह भी पस्त होता जा रहा है।
विज्ञापन

शुरू के दिनों में बैंकों में उत्साह के साथ यात्री अपना पंजीकरण करवाने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन पहलगाम हमले के बाद यात्रियों का उत्साह काफी कम हो गया है। पंजाब नेशनल बैंक व भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में पंजीकरण किया रहा है। पहले सप्ताह में यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया। प्रतिदिन दोनों बैंकों में 50 के करीब यात्री पंजीकरण करवा रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक में गत दो दिनों से एक भी यात्री ने पंजीकरण नहीं करवाया है। पंजाब नेशनल बैंक से 23 अप्रैल से लेकर आज तक एक दर्जन यात्रियों ने ही पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें