विजयपुर। कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया। इस मौके पर ई रिक्शा चालकों ने बताया कि हमने मिलकर इस बार भी रामनवमी के उपलक्ष्य पर रेलवे स्टेशन के पास भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर पहले पूजा अर्चना की गई। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद