बाबा सुरगल देवस्थान पर शनिवार को भंडारा और आत्म कल्याण के लिए यज्ञ किया जाएगा
विजयपुर। कस्बे के वार्ड नंबर 12 में स्थित बाबा सुरगल देवस्थान पर पांच अप्रैल को आत्म कल्याण के लिए यज्ञ और भंडारा किया जाएगा। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी कृष्ण लाल चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल सुबह हवन, दुर्गा पाठ, नाग जाप और रात्रि को माता दुर्गा का जागरण किया जाएगा। संवाद