विजयपुर। क्षेत्र के गरवाल में अति महाविष्णु यज्ञ चल रहा है। इस मौके पर सुरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनने से भगवान की कृपा बरसती है।
कलयुग में जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भागवत कथा सुनता है। उस पर निसंदेह भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है। इतना ही नहीं, जन्म मरण के कुचक्र से मुक्ति के साथ-साथ मानव को मोक्ष प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि संसार का कल्याण करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। सुरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जीव प्रभु की भक्ति करता है तो उसे शक्ति मिलती है, इसलिए जब भी समय मिले, भागवत कथा सुननी चाहिए। इससे जन्म जन्म के कष्ट दूर हो जाते हैं। संवाद