बिश्नाह। बिश्नाह में कलश यात्रा के साथ भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ हो गया है। कलश यात्रा अशोक शास्त्री के नेतृत्व में निकाली गई।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दाता रणपत देवस्थान से खाली कलश लेकर रामबाग से जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा को रणपत देवस्थान में संपन्न किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा और बड़ी संख्या में लोगों ने कलश यात्रा में भाग लिया है। इस मौके पर अशोक शास्त्री ने बताया कि हर साल दाता रणपत देव स्थान पर भागवत सप्ताह कथा का आयोजन किया जाता है। संवाद