फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। चैत्र नवरात्र के तहत शनिवार को दुर्गाष्टमी मनाई गई। इस दौरान घराें में हवन-पूजन किया गया। लोगों ने कन्या पूजन कर देवी मां की आराधना की।
विज्ञापन

मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मां से खुशहाली की मन्नत मांगी। शहर के पलमा स्थित संतोषी माता मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। मंदिर में माता का शृंगार किया गया। त्रिदेवियों की आराधना कर खुशहाली की कामना की गई। दिनभर विभिन्न मुहूर्त में हवन-पूजन किया गया। मां के साधक आमतौर पर नौ कन्या व दो भैरू के निमित नौ की संख्या में बालिकाओं व दो बालकों को भोजन परोसते हैं। बालिकाओं को चुनरी, कुमकुम, बिंदिया, चूड़ियां व अन्य चीजें उपहार में दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें