ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौड़ियां के गांव नड़ में स्थित बाबा धर्म चंद देवस्थान पर 27 मार्च को आल इंडिया चिब बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि जहां बाबा धर्म चंद देव स्थान पर हर साल 27 मार्च को मेल के दिन मेला लगता है। बिरादरी की तरफ से मेले की तैयारियां की जा रही है। यहां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पठानकोट आदि से भी लोग पहुंचते हैं। इस मेल में आल इंडिया चिब बिरादरी के लोगों के साथ-साथ अन्य बिरादरियो के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। वहीं बाबा धर्म चंद देव स्थान कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह चिब ने बताया कि इस मेले को सफल बनाने के लिए बिरादरी के सभी लोग एकता और भाईचारे से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सात बजे हवन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे बाबा के दर्शन किए जाएंगे और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।