पुंछ के अन्नपूर्णा मंदिर में अक्षय तृतीया पर सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कारमें भाग लेते युवा।
पुंछ। जिला ब्राह्मण सभा पुंछ की ओर से बुधवार को अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर मां अन्नपूर्णा मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 51 युवाओं को पंडितों की ओर सेे वैदिक मंत्रों और हवन के बाद यज्ञोपवीत धारण करवाए गए। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों प्रधान संजीव खजूरिया, सुदर्शन कुमार, राजकुमार और डॉ. धर्मेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान परशुराम ने सनातन धर्म में शास्त्र और शस्त्र के महत्व को बताया है ताकि राष्ट्र की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जा सके। धर्मेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज जिस प्रकार विदेशों के साथ ही देश में हिंदुओं पर अत्याचार एवं हमले हो रहे हैं। ऐसे में भगवान परशुराम की शिक्षाओं और उनके बताए मार्ग का हर सनातनी को अनुसरण करते हुए शास्त्र और शस्त्र में पारंगत बनकर असुरी शक्तियों का नाश करना होगा।