ज्यौड़ियां। ब्राह्मण समुदाय की उप्पल बिरादरी ने बुधवार को पंचायत ढोक खालसा के गांव चजड़ में बाबा मेईमल देवस्थान पर मेल लगाई। देवस्थान के पुजारी राज कुमार की देखरेख में सुबह पूजन किया गया। बिरादरी के सैकड़ों लोगों ने देवस्थान पर माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान संगत के लिए भंडारा भी लगाया गया। संवाद