फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोपियां में पहले विंटर कार्निवाल में झलकी कश्मीर की संस्कृति

विज्ञापन
विंटर कार्निवाल में पहुंचे पर्यटक व स्थानीय लोग। 
विज्ञापन
शोपियां। जिले के दुबिजान इलाके में आयोजित पहले शीतकालीन कार्निवाल में कश्मीर की संस्कृति की झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्सव में शिरकत की। यह आयोजन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए किया गया। समारोह का उद्घाटन डीसी शाहिद सलीम डार व पुलिस के दक्षिण कश्मीर रेंज के डीआईजी जावेद मट्टू ने किया। उत्सव में लोक संगीत, लोक नृत्य, घुड़दाैड़, स्केटिंग के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। डीसी ने लोगों को कार्निवाल में शामिल होने के लिए बधाई दी। कहा कि इस क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने की काफी संभावनाएं हैं। महोत्सव में कई खंड शामिल किए गए हैं, जो न केवल क्षेत्र की संस्कृति का निर्माण करते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार भी पैदा करते हैं। स्थानीय निवासी नफी अहमद वानी ने कहा कि हम प्रशासन का धन्यवाद करते हैं। हमारा क्षेत्र भी पर्यटन स्थल बन सकता है और पर्यटकों के आने से रोजगार बढ़ेगा। संवाद

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें