रणबीर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल परेड में करवाई गई प्रतियोगिता
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संभाग स्तरीय लोक गीत, नृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता रणबीर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल परेड में हुई। आयुष्मान भारत योजना के तहत राष्ट्रीय किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम और स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम के बैनर तले कार्यक्रम हुआ। इसमें उधमपुर जिले के स्कूलों का दबदबा रहा।
राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी (उधमपुर) पहले स्थान पर रहा। राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल घगवाल (सांबा) दूसरे और राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खन्ना चरगाल (जम्मू) तीसरे स्थान पर रहा। रोल प्ले में उधमपुर जिले का गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पहले स्थान पर रहा। जम्मू जिले का राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नबावाद दूसरे, राजोरी जिले का गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सेरी तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर बोर्ड के चेयरमैन प्रो. (परीक्षित सिंह मन्हास मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बच्चों के समग्र विकास के लिए परामर्श और जागरूकता फैलाने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान निदेशक अकादमिक डॉ. सुधीर सिंह ने पाठ्येतर गतिविधियों, विशेष रूप से लोकगीतों और छात्रों के जीवन में रोल प्ले के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्यूरो
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रहे तीसरे स्थान पर
जम्मू। मांडा जम्मू में आयोजित अंतर जोन बी पेंटिंग प्रतियोगिता में दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल के छठीं कक्षा के छात्र प्रथम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय मिट्ठू की आजादी रखा था। स्कूल प्रिंसिपल सलोनी सूरी ने प्रथम को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्यूरो