पूसा बिरादरी की मेल में पहुंचे लोग।
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव ढोकखालसा में बुधवार को पूसा बिरादरी की तरफ से बाबा शहनाथ के स्थान पर मेल आयोजित की गई। साथ ही भंडार भी लगाया गया। कार्यक्र म में बिरादरी के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पूर्व सरपंच काली दास, तरसेम लाल, ओम प्रकाश, रतन लाल, कालीदास पावा, अशोक कुमार, गोपाल दास तथा बाबा शाहनाथ देव स्थान के पुजारी ओमप्रकाश ने बताया कि बिरादरी की तरफ से साल में दो बार मेल के आयोजन किया जाता है। इसमें सभी लोग मिल-जुल कर भाग लेते हैं और माथा टेकते हैं। उन्होंने बताया कि बाबा शहनाथ के आशीर्वाद से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। संवाद