शहीद सुरेन्द्र सिंह अशोक चक्र की याद में परिजनों की तरफ से अखंड पाठ जारी
ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौड़ियां के गांव जड निवासी शहीद सुबेदार सुरेंद्र सिंह (अशोक चक्त्रस् ) को उनके शहीदी दिवस पर चार मार्च को याद किया जाएगा। शहीद की याद में परिजनों की तरफ से अपने आवास गांव जड़ में अखंड पाठ का कार्यक्रम दो दिन से रखा है। परिजनों की तरफ से बनाए गए गांव जड़ में शहीद के गेट को रंग-रोगन कर दिया गया है। शहीद सुरेंद्र सिंह सेना की तीसरी सिख रेजीमेंट में थे। चार मार्च वर्ष 2002 को वह आतंकवादियों से लोहा लेते हुए आपरेशन पराक्रम के तहत एलओसी पर केरी सेक्टर में शहीद हो गए। शहीद के परिजनों की तरफ से हर साल एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें अखंड पाठ रखा जाता है। उसी कड़ी को निभाते हुए इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।