विजयपुर। पंजाब के बठिंडा निवासी रजिंदर गुप्ता 130 वीं बार माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए शनिवार को साइकिल से विजयपुर पहुंचे। इसका मौके पर क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। रजिंद्र गुप्ता ने बताया कि 32 साल से वह साइकिल से मां के दरबार जाते हैं। यात्रा के दौरान वे भाईचारा शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं। वह साइकिल से गुजरात के द्वारकाधीश, माउंट आबू राजस्थान, श्रीकृष्ण धाम मथुरा वृंदावन गोकुल धाम के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब हरिद्वार और नीलकंठ की यात्रा करके गंगाजल कावड़ लेकर महाशिवरात्रि को बठिंडा पहुंचेंगे और शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे। अब तक पांच लाख 75 हजार किलोमीटर साइकिल पर यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब 17 वीं बार श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारी है। यात्रा 20 मई से शुरू करेंगे। संवाद