आंगनवाड़ी केन्द्र की तरफ से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को राशन वितरित किया गया
ज्यौड़ियां। खौड़ के वार्ड-11 के आंगनबाड़ी केंद्र ए तथा बी में बुधवार को बच्चों और गर्भवती महिलाओं को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर वर्कर शारदा कुमारी तथा अनीता देवी ने बताया कि केंद्र के अधीन उन बच्चों और महिलाओं को जो केंद्र में दर्ज है उनको पार्षद पवन सिंह की देखरेख में राशन वितरित किया गया। पार्षद पवन सिंह ने बताया कि पौष्टिक आहार के रूप में राशन वितरित किया गया है। संवाद