ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव मट्टू स्थित जय दाती स्थान पर बुधवार को जाट समुदाय की मट्टू बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन किया गया। मेल के अवसर पर बिरादरी के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जय दाती स्थान पर हाजिरी लगाई और माथा टेक आशीर्वाद लिया। मेल में सुबह 10 बजे हवन यज्ञ, 12 बजे के करीब बैठक और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। बिरादरी के सदस्य सेवानिवृत्त हवलदार शेर सिंह मट्टू, कर्नल बलवान सिंह, सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर रघुवीर सिंह, नायब सरपंच कुलबीर सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार सतपाल मट्टू, पंच तरसेम बिल्ला सहित बिरादरी के अन्य कई लोग उपस्थित रहे।