ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत मट्टू स्थित दाती मां स्थान पर मट्टू बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इसकी जानकारी बिरादरी के सदस्य शमशेर मट्टू ने दी। उन्होंने बताया इस बार हमारी मेल बुधवार (3 फरवरी) को होगी। बिरादरी के सभी लोगों से अपील है कि मेल में पहुंच कर दाती मां से आशीर्वाद लें। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद