सेना की चार जैकलाई के सेनानिवृत सैनिकों ने शहीद राईफलमैन धर्मपाल के शहीदी स्मारक स्थान पर राष्ट?
ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौड़ियां के गांव मुट्ठी मैरा निवासी शहीद रायफलमैन धर्मपाल यूनिट चार जैकलाई के शहीद स्मारक पर यूनिट से सेवानिवृत्त हुए क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गान गाया। इस मौके पर शहीद के परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सेना की चार जैकलाई के पूर्व सैनिकों की तरफ से किया गया। सेवानिवृत्त कैप्टन रोशन लाल, सुबेदार मेजर शाम लाल शर्मा, सुबेदार मेजर जगदेव सिंह चिब सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद