फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस लेकर परगवाल पहुंचीं पूजा को देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
परगवाल में वस ड्राइवर पूजा देवी को देखनी उमडी भीड़
विज्ञापन
परगवाल। सोमवार को बस ड्राइवर पूजा देवी यात्रियों से भरी बस लेकर जैसी ही सीमा क्षेत्र परगवाल पहुंची, वहां उसे देखने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। हर कोई उसे पास से देखने और सेल्फी लेने के लिए उतावला दिखा। परगवाल के मुख्य बाजार में इसके लिए पहले से ही तैयारियां की गई थीं। वहीं पूजा के पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल मालाएं और नोटों के हार पहनाकर स्वागत किया और नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए। पूजा देवी ने बताया कि महिलाएं मौजूदा समय किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अगर महिलाएं मन में कुछ ठान लें तो उसको पूरा कर सकती हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां पहुंचकर उनको लोगों का जिस तरह प्यार मिला है, उसको यहां घर जैसा लगा और वह एक बार फिर यहां आना पसंद करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें