अखनूर में छठ पूजा के लिएए मौजूद महिलाएं।
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। चिनाब दरिया के घाटों पर विशेष रूप से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करके उदयन सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की गई। ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने शनिवार सुबह ही आतिशबाजी करके आस्था व्यक्त की। कुछ जगहों पर महिलाओं के साथ पुरुषों ने मनोकामना पूर्ति के लिए व्रत किया। चिनाब दरिया के जियो पोता, हरि मंदिर घाट पर टोकरी, डाला, नारियल आदि लेकर व्रती घाटों पर पहुंचे। जहां दूध गंगाजल समेत अन्य चीजों की भी व्यवस्था की गई। इसके बाद व्रती अन्न ग्रहण और पारण किया। श्रद्धालु रामा देवी ने बताया कि सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य में बाद व्रत खोलेंगे। पूजा अर्चना में भगवान से परिवार की सुख शांति के लिए कामना की गई। संवाद