फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह के स्मारक पर दीप प्रज्वलित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह स्मारक पर बुधवार को भाजपा सुचानी की तरफ से समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्मारक पर दीप प्रज्वलित किया गया। भाजपा नेता संजीव शर्मा मुख्य अतिथि थे। उनके साथ उपजीत सिंह जिला सचिव सांबा, सुभाष सिंह कन्वीनर सांबा, लाडी जमवाल, विकास शर्मा, विक्रम सिंह, रण्जय, लब्बू, रिंपू बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथि संजीव शर्मा ने कहा कि हम सब को ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह के पद चिह्न पर चलना चाहिए और उनका अनुसरण करना चाहिए। आज हम जहां हैं यह सब उनकी बदौलत है। उन्होंने हमारे उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना बलिदान दिया। भारत माता की जय और ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह अमर रहे के उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें