फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने विलय दिवस पर निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
विजयपुर में विलय दिवस पर तिरंगा रैली निकालते युवा।
विज्ञापन
विजयपुर। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह और मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा की अगुवाई में विजयपुर के बाजार में विलय दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। सौ से अधिक युवाओं ने बाइक पर तिरंगा लगाकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। नरेंद्र प्रताप सिंह ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को विलय दिवस की बधाई दी। नरेंद्र प्रताप ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला पर भी तंज कसते हुए कहा कि दोनों जान बूझकर देश विरोधी बयान दे रहे हैं। गुपकार डिक्लेरेशन और विशेष रूप से महबूबा मुफ्ती को जल्दी समझ जाना चाहिए कि केंद्र में अब कांग्रेस नहीं है। जो आपको चाय पर बुलाएगी। लोग कहते थे कि 370 और 35ए के टूटने के बाद कोई तिरंगा नहीं उठाएगा। उनको बाहर जाकर देखना चाहिए आज हर कश्मीरी के दिल में तिरंगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें