फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा रणवीर सिंह केसरी महा दंगल की रस्म निभाई

विज्ञापन
आरएस पुरा में दशहरा पर्व पर रस्म अदायगी के लिए कराई गई कुश्ती।
विज्ञापन
आरएस पुरा। दशहरा पर्व पर दंगल कमेटी द्वारा बाना सिंह स्टेडियम में स्थित हनुमान अखाड़ा में दंगल कमेटी रणवीर सिंह पुरा की तरफ से रविवार को अखाड़ा पूजन तथा भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई। महाराजा रणबीर सिंह के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। जिन्होंने अखाड़ा आरंभ कराया। दंगल कमेटी के चेयरमैन करण भगत ने बताया कि दंगल कमेटी द्वारा हर वर्ष महाराजा रणवीर सिंह केसरी महादंगल का आयोजन किया जाता है। इस साल कोविड-19 के चलते इस महादंगल को स्थगित कर दिया गया। रविवार को दंगल की चली आ रही प्रथा को निभाया गया। इस अवसर पर दंगल कमेटी के महासचिव स. जवाहर सिंह, बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा, बंटू गुप्ता, नरेंद्र चौधरी, ऋ षभ चौधरी, जनकार सिंह, श्याम मेहरा, जगदीश राज, सुनील गुप्ता, जनक राज जग्गू, स्वर्ण लाल, नरेश बाली, शाना चौधरी, राजेश कुमार, राजेश काला नीना, ओम प्रकाश आडवाणी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें