फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण से जुड़े आंदोलन में योगदान देने वालों की सराहना

विज्ञापन
आरएस पुरा में हिंदुस्तान शिवसेना आरएस पुरा जिला इकाई प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते ह
विज्ञापन
आरएस पुरा। हिंदुस्तान शिवसेना के जिला प्रधान बाबा राम कैथ ने कहा कि अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्री राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर देश वासियों में काफी खुशी है। पार्टी उन तमाम लोगों की सराहना करती है जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए आंदोलन में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद आज ऐसा ऐतिहासिक दिन आया है जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान शिवसेना द्वारा भी लंबे समय से मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था और उसी का नतीजा है कि आज यह कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए और भी ऐतिहासिक दिन हैं। आज से एक साल पहले जम्मू-कश्मीर से 370 को समाप्त किया गया। प्रेसवार्ता में रिंकू कुमार, संगीता कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें