फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही शहीद रतन चंद का 19 वां शहीदी दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। गांव नंदपुर में शुक्रवार को शहीद सिपाही रतन चंद का 19 वां शहीदी दिवस मनाया गया। 23 सिख के जवानों ने शहीद की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम रविंद्र शर्मा नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि शहीद रतन चंद ने पाकिस्तान की फौज का डटकर मुकाबला किया और वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद रतन चंद का जन्म 14 अगस्त 1976 को गांव नंदपुर में हुआ। 1 जुलाई 1999 कारगिल युद्ध में पाकिस्तान से लोहा लेते शहीद हो गए। उनकी याद में बुधवार को मीठा पानी और लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तरसेम शर्मा, नरेंद्रपाल, सिपाही प्रीतम सिंह, लाल चंद, डॉक्टर कुलदीप और घर के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें