फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ आश्रम में 5 जुलाई को होेने वाला गुरु पूजा महोत्सव रद्द

विज्ञापन
cultural
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। श्रीश्री 108 स्वामी अनुरागा नंद पुरी ट्रस्ट मुट्ठी मैरा की तरफ से पांच जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा को होने वाला गुरु पूजा महोत्सव मढ़ आश्रम में कोरोना वायरस महामारी के चलते रद्द कर दिया गया है। ट्रष्ट के प्रधान स्वामी शुद्ध विचारानंद पुरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस महामारी के चलते जब धार्मिक गतिविधियों पर रोक है। उसी के मद्देनजर ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है कि ट्रष्ट के किसी भी आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव उत्सव नहीं मनाया जाएगा। इस दिन सद्गुरु प्रेमी गुरमुख शास्त्र निधि अनुसार इष्टदेव भगवान की पूरी श्रद्धा, विश्वास सहित पूजा करके अपना जन्म सफल करते हैं। उन्होंने सभी गुरुमुखों से निवेदन किया है कि वह घरों में रहकर ही इष्टदेव की पूजा अर्चना करें। श्री गुरु महाराज का आशीर्वाद सदैव सभी गुरुमुखों के साथ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें