नौशेरा में सूर्य ग्रहण पर सत्संग करते श्रद्धालु।
नौशेरा। सूरज ग्रहण के दौरान दोपहर तक रविवार को श्रीश्री 1008 संतोष दास मोनी महाराज की देखरेख में ठाकुरद्वारा में हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान सत्संग भजन कीर्तन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने लॉकडाउन का पालन कर, ठाकुरद्वारा में सत्संग भजन कीर्तन कर राम-नाम के जयकारे लगाए। लॉकडाउन के चलते आसपास के क्षेत्रों में लोग घरों से कम निकले। सूरज ग्रहण के दौरान बाजार में सन्नाटा छाया रहा। संवाद