विजयपुर/ रामगढ़। बाबा सिद्ध गोरिया नाथ मंदिर के महंत गिरधारी नाथ का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह आठ बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दी। ज्ञात हो कि महंत गिरधारी नाथ को 2011 में इस गद्दी पर विराजमान किया गया था। तभी से इस गद्दी का संचालन उनके द्वारा किया जा रहा था। महंत गिरधारी नाथ का जन्म जम्मू जिले के सीमावर्ती गांव ब्यास पुर प्रलाह (आरएस पुरा) में हुआ था। वो 20 वर्ष की आयु में ही साधु समाज से जुड़ गए व गोरक्षनाथ के भक्त थे। उनके निधन पर लोगां ने दुख व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। संवाद