जम्मू। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के बाहु प्लाजा कार्यालय में बुधवार को अलका महाजन और आदित्य राव द्वारा गाया गया डोगरी गीत लांच किया गया है। गीत को प्रसिद्ध गीतकार बिशन दास ने लिखा और संगीतबद्ध किया है, जबकि साहिल नाथ ने संगीत व आकाश डोगरा ने वीडियोग्राफी की है। इस दौरान चैंबर प्रधान अरुण गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में गीत का विमोचन किया गया। उन्होंने गायकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से डोगरी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। कलाकार संस्कृति और परंपरा का प्रसार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे गीत समृद्ध डोगरा सांस्कृतिक विरासत को प्रचारित और बढ़ावा देने का सबसे आसान माध्यम हैं। इस दौरान राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, डॉ. अरविंदर सिंह अमन आदि मौजूद रहे।