फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काका पहलवान ने सादिक को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ के घो मन्हासा में बाबा पीर चरंग नाथ महाराज दंगल कमेटी की ओर से वीरवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से पहलवान पहुंचे, जिन्होंने जमकर दांवपेच चले। दंगल में 60 हजार रुपये की बड़ी और 40 हजार रुपये की छोटी माली करवाई गई। इसमें बड़ी माली पर आरएस पुरा के काका पहलवान और गजनसू मढ़ के सादिक पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें काका पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरी माली में कोट भलवाल के कुलबीर सिंह और मुट्ठी के रोशन पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। तीसरी माली में नागबानी के रिक्की पहलवान ने नगरोटा के मुराद अली पहलवान को पटकनी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक फकीर नाथ और भाजपा के जिला अध्यक्ष राजिंदर सिंह चिब मुख्य अतिथि थे।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, बाबा अशोक कुमार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोहर लाल भगत, पहलवान राकेश सिंह, सुरज सिंह, कुलदीप सिंह, नथा राम, सागर सिंह, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें