जम्मू। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी पर विवेकानंद चौक स्थित हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजन किया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश बजरंगी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कहा कि सनातन धर्म में जिस प्रकार से शास्त्रों का विशेष महत्व है, उसी प्रकार से शस्त्र का विशेष महत्व है। हमारे देवी देवताओं ने हाथों में शास्त्र और शस्त्र विशेष रूप से धारण किए हुए हैं।
विजयदशमी पर शस्त्रों का पूजन करना हमारी संस्कृति है। इस अवसर पर ऋषभ हिंदू, सचिन शर्मा, राजन कौशल, बनवीर चौधरी, कृष्ण सिंह, दिव्यांशु, करण शर्मा, जतिन टाकिया आदि मौजूद रहे।