जम्मू। केंद्रीय महाजन सभा जम्मू ने बुधवार को बैठक की। इस दौरान सभा के अध्यक्ष रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि दो अक्तूबर को लाला हंसराज की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए मौजूदा समय में भी लोग उन्हें याद करते हैं।
समाज हित के लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। उन्होेंने कहा कि लाला हंसराज पार्क स्थित सुंदर संग गुरुद्वारा रोड जम्मू में 9 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मौके पर सभा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद