जम्मू। उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने वीरवार को पंज पीर सरकार में लंगर वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से हमें पंज पीर सरकार तीर्थ में एकत्र होने का सौभाग्य मिला है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शांति, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पार्षद अनु बाली, नवीन बाली, सुनीता गुप्ता, अमित गुप्ता, अनीता शर्मा, व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो