फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग्याल के दुर्गा मंदिर से निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंग्याल के दुर्गा मंदिर से निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

जम्मू। आषाढ़ अमावस्या पर शुक्रवार को गंग्याल के वार्ड नंबर 56 के प्राचीन दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। जो गंग्याल के विभिन्न सेक्टरों से होती हुई उत्तर वाहिनी सांबा पहुंची। यहां विधि विधान से मूर्तियों की पूजा की गई। इसके बाद यात्रा गंग्याल दुर्गा मंदिर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल नगाड़ों की थाप पर भक्त खूब झूमे। मंदिर कमेटी के प्रधान पूर्ण वर्मा ने बताया कि 10 जुलाई को पूजा होगी और 11 जुलाई को मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस दौरान हवन यज्ञ भी होगा। 11 को अटूट भंडारा चलेगा। इस मौके पर महिला शक्ति और कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें