डोडा। भारती विद्या मंदिर स्कूल भद्रवाह के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने घरों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकृति वंदन दिवस मनाया। इसमें उन्होंने अपने घर आंगन में लगे पेड़-पौधों का पूजन कर प्रकृति सरंक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र तथा उनके अभिभावक हर साल इस दिन अपने घर में रखे तथा आस-पास स्थित पेड़ पौधों को धागा बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लेते हैं।