फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाऊ बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल में उत्साह से शामिल हुए लोग

विज्ञापन
सुनील सिंह भाऊ स्टेट लेवल पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट को समानित करते कमेटी के लोग
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव खोआडा कलीठ में स्थित बाबा अच्चो देव स्थान पर आल इंडिया भाऊ बिरादरी की तरफ से मंगलवार को अर्ध वार्षिक मेल मनाई गई। बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ के नेतृत्व में आयोजित मेल में लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

मेल के मौके पर भाऊ बिरादरी के लोगों के साथ-साथ अन्य बिरादरियों के लगभग डेढ़ लाख के करीब लोगों ने बाबा अच्चो देव स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। सुबह छह बजे से ही बाबा के दर्शन करने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया। जो देर शाम तक जारी रहा। आल इंडिया भाऊ बिरादरी की तरफ से मेल को खास बनाने के लिए कई तरह की कोशिश की गई। इसमें जम्मू की गायिका सोनाली डोगरा ने डोगरी गीत गाकर समां बांधा। बच्चों के लिए झूले, खिलौने तथा खाने -पीने के स्टाल सहित कई तरह के प्रबंध थे। मेल के अवसर पर बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ अच्चो देव स्थान के मुख्य द्वार पर खड़े रहकर लोगों का स्वागत करते दिखे। उनके साथ अन्य कई लोग भी उपस्थित रहे।
मेल को सफल बनाने के लिये बाबा अच्चो देव स्थान की युवा कमेटी सहित सभी लोगों ने सेवाएं दी, जिनका बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ ने आभार जताया। इस मौके पर बिरादरी के लोगों ने बताया कि आज के दिन मेल के अवसर पर बाबा अच्चो देव स्थान पर मांगी गई हर मन्नत पूर्ण होती है। यहां भाऊ बिरादरी के साथ-साथ अन्य कई बिरादरियों के लोग भी मन्नते मांगते हैं। यही कारण है कि सभी बिरादरियों के लोग बढ़ चढ़कर एक साथ भाग लेते हैं। इस अवसर पर कमेटी की तरफ से बिरादरी के शिक्षा और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। नरेंद्र सिंह भाऊ ने सभी लोगों को एकता और भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। मेल में सैकड़ों बच्चों के मुंडन भी कराए गए। कमेटी की तरफ से परगवाल के लोगों का आभार व्यक्त किया गया। मेल के मौके पर एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी रतन सिंह राणा सहित भाऊ बिरादरी की तरफ से आज कई लोगों को समानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें