परगवाल में शहीदी स्थल पर श्रद्धांजलि देते सेना के अधिकारी
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मंगलवार को शहीद स्मारक कमेटी ने कार्यक्रम कर अमर शहीद कैप्टन गंधर्व सिंह मन्हास को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया।
गंधर्व आर्मी विद्यालय में हुए कार्यक्रम में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पीएस चाढ़क (विषेश सेना मैडल) ब्रिगेडियर वीएस धीमान सेवानिवृत्त कर्नल बाना राम, सेवानिवृत्त कर्नल जतींद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। सेना के अधिकारियों, शहीद के परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने शहीद स्मारक पर फूल मालाएं अर्पित कीं। सेवानिवृत्त कैप्टन गोपाल शर्मा ने बताया गया कि देश पर मर मिटने वाले देश की रक्षा के लिए हजारों साल से कुर्बानियां देते आ रहे हैं, जिसकी मिसाल गंधर्व सिंह मन्हास को देखकर मिलती है। उन्होंने कहा कि कैप्टन गंधर्व सिंह मन्हास बहादुर सैनिक थे। जिन्होंने 25 अक्टूबर 1947 को छोटी सी सैन्य टुकड़ी के साथ कबायलियों से लोहा लेते हुए शहादत पाई। इस अवसर पर परगवाल बटालियन ने क्षेत्र की 6 पंचायतों को ऑपरेशन सद्भावना के तहत कंप्यूटर भेंट किए। इस मौके पर परगवाल बटालियन के सीओ कर्नल राकेश एम. बरार, द्वितीय कमान अधिकारी विवेक चतुर्वेदी, वीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी, सरपंच राम सरूप शर्मा, भूपिंदर सिंह, जसपाल सिंह, ओम प्रकाश, कश्मीर सिंह, उत्तम सिंह, मोहन सिंह, रजिंद्र सिंह, रतन सिंह, प्रवीण सिंह, प्रीतम सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।