फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर अखनूर में सुरक्षा व्यवस्था की हिदायतें जारी

विज्ञापन
अखनूर का मुख्य बाजार।
विज्ञापन
अखनूर। दिवाली और धनतेरस पर बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई है। बाजारों में जगह-जगह स्टाल लगा कर रंग-बिरंगे बिजली के उपकरण और गिफ्ट आइटम बेचे जा रहे हैं। दूसरी ओर यातायात की व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस ने कस्बे में हिदायतें जारी की हैं। बाजारों में एक तरफ यातायात और बडे़ वाहनों की आवाजाही बंद करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मेन बाजार, राजा बाजार, मेन चौक में त्यौहारों को लेकर सुबह से शाम तक भीड़ रहती है। कस्बे में पार्किंग स्थल नहीं होने पर अक्सर जाम की स्थित रहती है। नगर पालिका ने बाजारों में प्रकाश की व्यवस्था और सफाई पर विशेष ध्यान रखा है। बाजारों में बिजली के समान इलेक्ट्रॉनिक समान और गिफ्ट आइटम की भरमार है। जगह-जगह स्टाल लगना शुरू हो गए हैं। थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने फव्वारा चौक में यातायात व्यवस्था के लिए वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने दिवाली को लेकर निर्देश जारी किए हैं। बाजारों में पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। यहां पहले ही एक तरफा वाहनों की आवाजाही रहती है।
-------
दिवाली को लेकर लोड वाहनों की आवाजाही बाजार में बंद की जा सकती है। यातायात सुचारु चल सके और लोगों को परेशानी का सामना न करना पडे़। लोगों से अनुरोध है कि वाहनों को पार्किंग स्थल में पार्क करें, ताकि त्यौहारों में लोगों को परेशानी का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहन लाल शर्मा, एसडीपीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें