ज्यौड़ियां। आल इंडिया चिब बिरादरी की तरफ से पीर मोगां नाथ देवस्थान नड़ पर 20 सितंबर को महा दगंल का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी बिरादरी के प्रधान शमशेर सिंह चिब ने दी। उन्होंने बताया कि दंगल की तैयारियां कमेटी की तरफ से चल रही हैं। दंगल को सफल बनाने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दूसरे राज्यों से पहलवानों को बुलाया गया है। दगंल में पहले नंबर की कुश्ती पर 51 हजार तथा दूसरे नंबर की कुश्ती पर 31 हजार का इनाम रखा गया है। दंगल कमेटी की तरफ से क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि दंगल देखने के लिए अधिक से अधिक लोग पहुंचे। संवाद