फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्कमलाल में गूंजे हरि बोल के जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव चक्कमलाल में आध्यात्मिक गुरु श्री हरि चैतन्य पुरी महाराज का शनिवार को ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान हरि बोल के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

तरोटी पुल से लेकर चक्कमलाल तक वातावरण भक्तिमय बना रहा। सभी लोग गुरु जी के वाहन के पीछे-पीछे जयघोष लगाते चल रहे थे। उनके साथ चल रही संगत भी प्रभु के रंग में रंगती नजर आई। गुरु श्री हरि चैतन्य पुरी ने खौड़ चक्कमलाल में प्रवचन के दौरान कहा कि सभी लोगों को एकता और भाईचारे से रहना है।
उन्होंने कहा कि यह जिंदगी बहुत छोटी है। आपस में प्रेम से रहकर जिंदगी व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि हम परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि सीमाओं पर शांति बने रहे। हमारा देश विश्व की शक्ति बनकर उभरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें