ज्यौड़ियां। बाली बिरादरी की वार्षिक मेल 12 जुलाई को अखनूर रोड बाबा तालाब पर स्थित बुआ सत्योती के मंदिर में मनाई जाएगी। उक्त जानकारी बिरादरी के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता गुलशन बाली ने दी। उन्होंने बिरादरी के लोगों से आग्रह किया कि वह बुआ दाती के मंदिर पहुंच कर माथा टेकें एवं प्रसाद ग्रहण करें। इस मौके पर पर इंदु भूषण बाली भी उपस्थित रहे। संवाद
त्रिपाठी बिरादरी की मेल 13 जुलाई को
रामगढ़। गांव कलह में भगत त्रिपाठी बिरादरी की शनिवार को बैठक हुई। इसमें बिरादरी के प्रधान व कमेटी सदस्य और बिरदारी के लोगों ने भाग लिया। प्रधान गंधर्व सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते दो साल से वार्षिक मेल स्थगित थी, लेकिन इस बार 13 जुलाई को गांव कलह स्वांखा में मेल धूमधाम से मनाई जा रही है। बिरादरी के सभी लोगों से निवेदन है कि सपरिवार आएं और बुआ रानी के दर्शन करें। प्रधान ने बताया कि मेल में हवन सुबह 9 से 10 बजे तक किया जाएगा। संवाद