अखनूर। हजारों हिंदू व मुस्लिमों की श्रद्धा और आस्था का प्रतीक पीर बाबा फैज बख्श की दरगाह पर वार्षिक उर्स (भंडारे) का आयोजन 26 मई को किया जाएगा।
पीर बाबा की दरगाह के मजावर शकील अहमद टीपू ने बताया कि हर साल की तरह दरगाह पर आयोजित किए जाने वाले उर्स में बड़ी संख्या में दूर-दूर से हिंदू व मुसलमान दरगाह पर आकर नतमस्तक होकर मुरादें पाते हैं। उन्होंने बताया कि हजारों हिंदू व मुसलमानों की आस्था का प्रतीक दरगाह पर सदियों पुरानी बेर के वृक्ष के नीचे कुत्ते द्वारा काटे गए लोगों का उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि उर्स में भाग लेने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी ही श्रद्धा के साथ आकर दरगाह पर की गई मन्नत चढ़ा कर दुआएं मांगते हैं।