फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान का अंतिम संस्कार किया

विज्ञापन
बीएसएफ जवान।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत बटल के गांव नडबेडा निवासी मनजीत कुमार पुत्र मेला राम सीमा सुरक्षा बल में सेवा दे रहे थे। उनका बुधवार को अंतिम संस्कार गांव नडबेडा में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। उनको बीएसएफ के जवानों की तरफ से सलामी दी गई। इस मौके क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से मनजीत कुमार को विदाई दी। मनजीत कुमार ट्रेन से गिर गए थे। मनजीत कुमार मौजूदा समय में उड़ीसा में तैनात थे और 26 जनवरी के साथियों के साथ ड्यूटी पर ट्रेन से जा रहे थे। इस दौरान वह ट्रेन से गिर गए। वह दो दिन बाद मिले, उस दिन से मनजीत कुमार उड़ीसा के अस्पताल में कोमा में थे। 18 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई। उनका शव मंगलवार को गांव नडबेडा पहुंचा और बुधवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनजीत कुमार तीन साल पहले शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें