ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र में बुधवार को जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड अखनूर की तरफ से शिविर लगाकर पूर्व सैनिकों तथा सैनिकों की विधवाओं की समस्याओं को सुना गया। शिविर के दौरान सेवानिवृत्त कर्नल जितेंद्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस, पेंशन, पहचान पत्र सहित अन्य कई समस्याओं को रखा, जिनके समाधान के लिए जितेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया और सदा जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड से जुडे़ रहने के लिए पूर्व सैनिकों से कहा। इस मौके पर सूबेदार मेजर फरजूल सिंह, सूबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, कैप्टन सुखदेव सिंह , कैप्टन पुरषोत्तम लाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद