ज्यौड़ियां। आल इडियां पावा बिरादरी की तरफ से खौड़ की पंचायत मट्टू के गांव परांगला स्थित बुआ केसां तथा बाबा कालीवीर देवस्थान की 11 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। इसमें रूप लाल को चेयरमैन, काली दास को अध्यक्ष, रतन लाल को महासचिव, गिरदारी लाल को कोषाध्यक्ष और हरबंस लाल, प्रीतम चंद, यशपाल, राम दास, बाबू राम, गोविंद राम, रछपाल चंद को सदस्य चुना गया। इन सबको देव स्थान के विकास के लिए अहम योगदान अदा करने की खास जिम्मेदारियां सौंपी गई।