ज्यौड़ियां। खौड़ में बैसाखी के दूसरे दिन महादंगल का आयोजन किया जा रहा है। दंगल कमेटी की तरफ से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस विषय में खौड़ के पूर्व पहलवान व सेवानिवृत्त कैप्टन बलबीर सिंह पहलवान ने बताया कि दंगल में दूसरे राज्यों से पहलवानों को बुलाया जा रहा है। दंगल के दौरान सौ के करीब कुश्तियां कराई जाएंगी। क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए बलबीर सिंह पहलवान ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच कर दंगल का आनंद उठाएं। संवाद