सैनिक समाज खौड़ के सदस्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के दौरान ।
ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से रविवार को सभा की मासिक बैठक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में शहीद हुए सभी सात शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभा का आयोजन प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन छज्जू राम के नेतृत्व में किया गया। सभा में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर फरजूल सिंह, सुबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, कैप्टन रंजीत सिंह भाऊ, कैप्टन सुखदेव सिंह मनहास, कैप्टन प्रभात सिंह कैप्टन रछपाल सिंह सहित पचास के करीब विभिन्न विभिन्न गावों के सेनानिवृत्त लोगों ने भाग लिया। संवाद